श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सुजानगंज क्षेत्र के प्रणवम स्कूल आफ चिल्ड्रेन आर्टस के प्रबंध डा प्रमोद सिंह के जेष्ठ पुत्र का एक सड़क हादसे में निधन हो गया जिसकी सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की दहशत फैला गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रणवम जालंधर पंजाब में रह कर बी टेक की पढ़ाई करता था जहां शनिवार शाम अपने एक साथी के खाना खाने जा रहा था कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेक में आ कर दोनों साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात शव की शिनाख्त करते हुए जालंधर पुलिस ने रविवार को प्रणवम के पिता प्रमोद सिंह को दुर्घटना की सूचना दी। जालंधर पहुंचते ही पैरों तले जमीन खिसक गई।सोमवार दोपहर शव सुजानगंज पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्रीय गणमान्य लोग पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

0 Comments