श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
सूरापुर / सुल्तानपुर
बिजेथुआ धाम में विजयस्थ महावीर सेवा समिति के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह मकरी कुंड पर दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और कुंड परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष रितेश दुबे ने बताया कि मकरी कुंड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। संरक्षक विवेक तिवारी ने कहा कि कुंड के आसपास लगी रेलिंग को रगड़कर साफ किया जा रहा है, जिसके बाद उस पर पेंट कराया जाएगा। साथ ही कुंड के जल की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर धर्मेंद्र पाठक, देवेश राणा, शशांक द्विवेदी, अवनीश पांडे, संदीप दुबे, कल्लू पांडे, प्रधान खालिसपुर संदीप चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0 Comments