वन कर्मचारियों की मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ों पर धड़ल्ले से चल रहा आरा


          श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा :-- वन प्रभाग के कटरा रेंज में वन विभाग की खोखली सख्ती के बीच प्रतिबंधित पेड़ों पर वन माफियाओं का आरा धड़ल्ले से चल रहा है जिससे न सिर्फ पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा बल्कि राजस्व विभाग के खजाने पर डाका डालने के बराबर है यहां वन माफिया क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में प्रतिबंधित पेड़ों को बगैर परमिट काटकर ले जाना रेंज अफसर व वन कर्मियों के मिली भगत का परिणाम हैं। बता दें कटरा रेंज के ग्राम पंचायत नौसहरा के मजरा बृतिहा में दो दर्जन सागौन बनकटवा में शीशम व नीम, बीरपुर झलाहिया में दो मोटे गूलर , पचरन, भटपुरवा पंचायत के मजरे केसई पुरवा व भरियालबेदपुर गांव में लकड़कट्टों ने एक दर्जन से अधिक सागौन, शीशम, गूलर, आम व नीम के पेड़ काटे हैं वहीं मर्दन पुरवा गांव में तो ठेकेदारो ने हद पार कर दी यहां  खैर के दो कीमती पेड़ों की अवैध कटान कर जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी है,जिस सम्बन्ध में वन विभाग को खबर तक नहीं लगी! कटरा रेंज में लकड़ी माफियाओं के हौसले सर चढ़कर बोल रहे हैं, क्योंकि समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार एक तरफ वृक्षारोपण पर करोड़ों खर्च कर रही है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदारों की लापरवाही से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। एसडीओ सुदर्शन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल है कि क्या इससे लकड़ी माफियाओं पर लगाम लगेगी।

Post a Comment

0 Comments