पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दारुनपुर के वार्षिकोत्सव में झूमें दर्शक


         श्री अवध डाटकाम  9839627223

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए लोग-


सुजानगंज/ जौनपुर :-  क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दारुनपुर के वार्षिकोत्सव में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखर दर्शक झूम उठे। लोगों ने बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षकों की खूब सराहना की। शुभारंभ मुख्य अतिथि  खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. किरन पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक  ओमप्रकाश दुबे तथा ग्राम प्रधान चंद्रकला बिंद द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, स्वच्छता संबंधी गीत, पर्यावरण सुरक्षा संबंधी गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाटक , नृत्य तथा राष्ट्रीय गीत तथा खेलकूद में दौड़ कबड्डी, आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  मुख्य अतिथि डा० किरन पांडेय द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया  कि  पीएम श्री योजना अंतर्गत आई सी टी लैब, डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट टीवी, इको क्लब, स्वच्छता संबंधी पखवाड़ा, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा  किट का प्रयोग व प्रशिक्षण, ट्यूनिंग पेयरिंग का कार्यक्रम, एक्सपोजर विजिट, मेरा गांव मेरा विद्यालय कार्यक्रम, कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम, मीना मंच कार्यक्रम, खेलकूद सामग्री आदि महत्वपूर्ण  योजनाओं का क्रियान्वयन पीएम श्री योजना अंतर्गत किया जाता है । बच्चे इन योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ प्राप्त करते हैं । बच्चों के शिक्षा और संस्कार पर विशेष बल देना चाहिए।  विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश दुबे एवं ग्राम प्रधान चंद्रकला बिंद द्वारा बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष  शेर बहादुर मौर्य ने सभी अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, साल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया और कहा कि बच्चे वार्षिकोत्सव के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ० किरन पांडेय,  ओमप्रकाश दुबे पूर्व प्रधानाध्यापक तथा आदर्श वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र बिंद  का माल्यार्पण एवं साल तथा मोमेंटो देकर प्रधानाध्यापक द्वारा सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में 

नोडल शिक्षक संकुल अशोक तिवारी,  राजेश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष Ateva, अखिलेश उपाध्याय, राकेश यादव, श्यामबली सरोज, एआरपी मनोज सिंह,  अरुण दुबे,  रोहित सिंह, अमित उपाध्याय, न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक, शिक्षिका एवं विद्यालय के  आदर्श शिक्षक रामअवध पाल, रविंद्र यादव, आशुतोष यादव, बृजेश यादव, अनिल यादव, शीला पाल आदि शिक्षक  उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सुजानगंज शेर बहादुर मौर्य ने किया एवं सभी अतिथियों ,अभिभावकों बच्चों एवं सभी  अध्यापको का स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय ओमप्रकाश दुबे पूर्व प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments