श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज :-- जिले के थरवई थाना क्षेत्र में एक प्रोफेसर के साथ दस हजार रूपए की छिनैती कर अप्पे चालक द्वारा साथियों संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना थरवई के बेरूई गांव के सामने की है । प्रोफ़ेसर का आरोप है कि वह तहरीर देकर दो दिन से थाने के चक्कर लगा रहे है मुकदमा दर्ज नहीं हुआ । प्रोफेसर सत्य प्रकाश रवि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज शांतिपुरम से सोमवार को घर से लौट रहे थे सहसों चौराहे पर एक अप्पे पर बैठ कर फाफामऊ जा रहे थे चालक सहित सभी तीन अन्य लोग शराब के नशे में थे । आभास होने पर गाड़ी रोकने को कहा तो विवाद पर उतारू हो गए और जेब से दस हजार रुपए छीन कर फरार हो गए।

0 Comments