श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - अबू शहमा
बहराइच / फखरपुर :- स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाने परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, रमजान और होली के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के आयोजकों और डीजे संचालकों ने भाग लिया।
थाना अध्यक्ष ने आयोजकों को सार्वजनिक शांति, कानून व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे अपने आयोजनों में कानून का पालन करें और शांति बनाए रखें। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि वे दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। इस बैठक में क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

0 Comments