मध्यप्रदेश से आई त्रिशूल यात्रा का भव्य स्वागत


श्री अवध डाटकाम  9839627223

प्रयागराज  :-  जिले के शिवगढ़ में रविवार को छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से आ रही भव्य त्रिशूल यात्रा का शिवगढ़ चौराहे पर पूर्व प्रमुख सुधीर मौर्य  एवं व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी के संयुक्त नेतृत्व में इस विशालकाय त्रिशूल यात्रा का स्वागत किया गया । इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मऊआइमा सुधीर मौर्य  ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे अमित योगी  का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही  हनुमान चालीसा का पाठ कर व आरती उतारकर यात्रा का स्वागत व नेतृत्व किया । मिली जानकारी के अनुसार  यह यात्रा शनिवार की देर शाम शिवगढ़ में प्रवेश कर लिया था जहां पर व्यापारी नेता राजेश कुशवाहा, शंकर जायसवाल, धीरेन्द्र केसरवानी की देखरेख में यात्रा में साथ चल रहे लोगों को भोजन व  रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई गई । जिसके बाद आज सुबह यात्रा प्रारंभ हुई और अयोध्या की ओर प्रस्थान किया । यात्रा में सभी हिंदू समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । डीजे की धुन पर  सभी लोग यात्रा में जय श्री राम के उदघोष के साथ जयकारा लगाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश मौर्य, आलोक पांडेय, पूर्व प्रमुख राजू पटेल , गन्नू प्रधान, रंजीत केसरवानी, विकास, सत्येंद्र मणि शुक्ला, सुनील, ललित आदि हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments