श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :-- जिले में सरायख्वाजा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के लिए चालान न्यायालय भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फायरिंग की घटना में शामिल दो बाल अपचारी के आरोपी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ के बाद उनकी पहचान शिवांशु सिंह पुत्र कमलेश सिंह एवं आनंद सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह, निवासी ग्राम अकबर जगदीशपुर, थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। दोनों को दोपहर 12:50 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार दोनों बाल अपचारी मु0अ0सं0–59/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित थे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments