अब भारत से वसूले पैसों से पाकिस्तान को मजबूत करेगा अमेरिका


 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

भारत और अमेरिका डील को भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं उनके कार्यकर्ता भारत की बड़ी विदेश नीति बताते हुए उसके फायदे गिनाने में लगे हुए हैं लेकिन अमेरिका पूरी तरह भारत को अपने चंगुल में दबोच कर उसे मशलने का प्रयास कर रहा है।

 अमेरिका ने भारत से हुई डील के तहत भारत द्वारा अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर के आयात करने का अनुबंध किया। इस डील के तहत अब भारत पेट्रोलियम पदार्थ अमेरिका की मर्जी से खरीदेगा साथ ही साथ अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर का कृषि उत्पाद प्रतिवर्ष खरीदेगा। जिससे अमेरिकी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिसका उपयोग अमेरिका द्वारा भारत के कट्टर दुश्मन देश पाकिस्तान को मजबूत बनाने में करने जा रहा है।

एक समझौता के तहत अमेरिका पाकिस्तान के माइनिंग सेक्टर में 1.3 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है जिसमें 2028 तक सोना और तांबे का उत्पादन शुरू हो जाएगा । अमेरिका से मिलने वाले इतने बड़े व्यापारिक समझौते के बाद पाकिस्तान जरूर भारत की तरफ आंख तरेरने का प्रयास करेगा।




ऐसी परिस्थिति में शायद भारत ने 7 प्रतिशत टैरिफ के बदले में देश की रीढ़ कहें जाने वाली कृषि ( भारत सदियों से कृषि प्रधान देश रहा है) को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया 

Post a Comment

0 Comments