सुजानगंज / जौनपुर :- क्षेत्र पशु चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। हौसला बुलंद चोरों ने बीती रात एक भैंस और एक पढ़िया पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार की रात में शिवरिहां गांव निवासी किसान दयाराम यादव की एक भैंस और एक पढ़िया को चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने सुजानगंज थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले हमारे यहां पशु व्यापारी रामचंद्र उपाध्याय निवासी पढुआ व शेरु निवासी बाल्हामऊ हमारी भैंस व पीढ़ियां बेचने के लिए कह रहे थे जिसको मैंने मना कर दिया। जिसके बाद वृहस्पतिवार की रात मेरी भैंस व पढिया चोरी हो गई, पीड़ित ने उक्त दोनों व्यक्ति रामचंद्र उपाध्याय व शेरु के उपर ही आरोप लगाए हैं कि इन्हीं दोनों की मिली भगत से हमारी भैंस व पढिया चोरी हुई है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा एक सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी दिखाया जा रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक पिकअप वाहन पर रात में कोई व्यक्ति भैंस लेकर जा रहा है। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।

0 Comments