श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज /थरवई :- थरवई थाने के बरेठी मौजा उमरपुर के एक युवक को मछली न देना उस समय भारी पड़ गया जब दबंगों ने युवक की पिटाई करके घायल कर दिया। मेडिकल कराने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही कर रही है। जिससे पीड़ित युवक थाने का चक्कर लगा रहा है। पुलिस को दीं तहरीर मे पंकज भारतीय ने आरोप लगाया था की चार दिन पहले पट्टे के तालाब पर मेरा बेटा शुभम बैठा था। तभी गांव के तीन दबंग युवक पहुंचे और बेटे से जबरन तालाब से मछली निकाल कर देने की बात कही शुभम ने बिना पैसे की मछली देने से इंकार किया तो दबंगों ने शुभम की पिटाई कर दीं। पिटाई से शुभम का चेहरा फट गया। परिजन घायल शुभम को लेकर थाने पहुंचे तो खून बहता देखकर पुलिस ने तहरीर लेकर सी एचसी बहारिया भेज दिया था। पीड़ित पंकज का आरोप है की चार दिन से थाने का चक्कर लगा रहे है मगर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नही किया। मुंशी विवेक कुमार ने बताया की मेडिकल करा लिया गया है घटना की अभी जांच चल रही है जाँच रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

0 Comments