चाकू मारकर युवक की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम


     श्री अवध डाटकाम 9839627223 

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला रविवार करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। बताया जा रहा कि, गांव के ही एक व्यक्ति की नजर जब उसपर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पिता राजेश शुक्ला और छोटे भाई अंकित शुक्ला मौके पर पहुंचे। शुभम खून से लथपथ झाड़ियों के बीच पड़ा था। परिजनों द्वारा तत्काल डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से शुभम को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक शुभम चार भाइयों और तीन बहनों में से एक था। भाइयों में हरिओम, शिवम, शुभम और अंकित शामिल हैं। वह ट्रैक्टर चलाकर पूरे परिवार के भरण-पोषण में अहम भूमिका निभाते था।असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments