विकास के लिए शिक्षा जरूरी:अजय शंकर दुबे

 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :- विकास के लिए शिक्षा आवश्यक सीढ़ी है शिक्षा के बिना विकास की बात करना बेमानी होगी। समय की मांग है कि शिक्षा संस्कार युक्त हो। उक्त उद्गार के एफ डब्ल्यू पब्लिक स्कूल अरुवां सुजानगंज में भाजपा नेता विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे ने व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद पांडे , भारतीय शिक्षा बोर्ड समन्वयक श्री मनु श्री ने अपने संबोधन में शिक्षा तो महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न  सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए एकांकी भ्रूण हत्या और सास बहू नाटकों का भी मंचन किया। जिसको दर्शनार्थियों ने खूब सराहा ।इस अवसर पर दिनेश कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,राम शरण ओझा संतोष सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद के सिंह माता फेर पटेल मुरारी सिंह आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है। कार्यक्रम का संचालन दीपिका तिवारी अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य ज्योति उपाध्याय और आभार प्रदर्शन प्रबंधक श्याम शंकर उपाध्याय ने किया।

Post a Comment

0 Comments