श्री अवध डाटकाम 9839627223
बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं 13 गोलियां
जालंधर/ पंजाब :-- जालंधर जिले के मॉडल टाउन में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय अपनी थार गाड़ी से जा रहें थे जैसे ही मांडल टाउन के पास पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। लोगों की मानें तो उनको निशाना बनाकर लगभग 13 गोलियां मारी गईं हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों के द्वारा गंभीर रूप से घायल ओबेरॉय को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments