श्री अवध डाटकाम 9839627223
डा कौस्तुभ होंगे गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है इस क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा कौस्तुभ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाया है जबकि सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के मूल निवासी कुंवर अनुपम सिंह के पिता राधेश्याम जल संस्थान में एक कर्मचारी थे जबकि मां शीला देवी एक अस्पताल में नर्स का काम करती थी।एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले कुंवर अनुपम सिंह स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने के बाद साफ्टवेयर इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण किए लेकिन 2012 में आईपीएस पद पर चयनित हो गए। कुंवर अनुपम सिंह की पहली तैनाती मथुरा में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई। इसके बाद कई जिलों में अपने दायित्वों का निर्वाहन बहुत ही सहजता के साथ किया है।

0 Comments