श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज/ थरवई :- स्थानीय क्षेत्र के पांडेश्वर नाथ धाम मंदिर में महाशिवरात्री पर्व को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने धाम पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े लोगों से बात करके जानकारी ली और श्रद्धालुओं के लिए सुगमता पूर्वक दर्शन कराने के लिए गहनता पूर्वक चर्चा की साथ ही कहा कि सीसी टीवी कैमरो से मंदिर परिसर एवं गलियों की निगरानी करे जिससे भीड़ प्रबंधन सुरक्षा जांच आपात स्थिति में सटीक जानकारी मिल सके श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के आवागमन के लिए याता यात पुलिस , महिला पुलिसकर्मी कई थानों की फोर्स मंदिर के आस पास मुस्तैद रहेगी महाशिवरात्रि मेले में रूट डायवर्जन ,पार्किंग, बेरिकेड्स की व्यवस्था ,आदि को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिये। साथ ही कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अरुण पाराशर,थाना प्रभारी संतोष पाण्डेय मंदिर प्रबंधन से जुड़े राजेश गिरी ,अखिलेश गिरी, मगन शर्मा मौजूद रहे ।

0 Comments