श्री अवध डाटकाम 9839627223
बागपत :-- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से रिश्ते को कलंकित करने वाली एक प्रेम कहानी सामने आई है जहां दो बच्चों की मां ने अपने सगे भतीजे ( जेठ के लड़के) से इस्क कर बैठी। इस प्रेम कहानी की जानकारी होते ही पति ने पुलिस के सामने पत्नी को भतीजे के हवाले करते हुए दोनों की शादी करवा दी और दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में वैलेंटाइन-डे से सगी चाची और भतीजे के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को तब अपनी मंजिल मिल गई जब गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोघट थाने पर पत्नी को भतीजे को सौंपते हुए चाचा ने एक-दूसरे से वरमाला डलवाई और उसके बाद दोनों को गांव से रवाना कर दिया। लोगों के अनुसार महिला के दोनों बच्चे पिता के ही पास रह गए हैं। पति का कहना है कि अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए उसने यह फैसला लिया है।
दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बा निवासी महिला पूजा का अपने ही सगे जेठ के बेटे संजीव के साथ करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि दोनों के बीच चल इस प्रेम प्रसंग को गणमान्य लोगों ने डांट-फटकार और समझा-बुझाकर विराम देने का प्रयास भी किया, लेकिन दोनों ने किसी की एक न सुनी। महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा पांच वर्ष, छोटा बेटा तीन वर्ष का है।
*चाचा के सामने भतीजे ने चाची को पहनाई वरमाला*
प्रेम प्रसंग के इसी विवाद को लेकर शुक्रवार शाम महिला, उसका पति व भतीजा और उसका पिता गांव के कई जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर दोघट थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे दोनों अपनी मर्जी से परिवार एवं कस्बे से दूर जा रहे हैं कहीं बाहर ही मजदूरी करके साथ रहेंगे। पति के सामने ही महिला ने प्रेमी यानि जेठ के बेटे के गले में माला डाल दी। उधर भतीजे ने भी महिला के गले में माला डाल दी। परिवार के लोगों व थाने में दोनों ने इस संबंध में लिखकर भी दे दिया गया कि दोनों अपनी मर्जी से जा रहे हैं। जबकि महिला के मायके वालो ने इस मौके पर आने से मना कर दिया। कह दिया कि उनका बेटी से अब उनका कोई संबंध नहीं रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की कोई लिखित शिकायत थाने नहीं आई है। जानकारी मिली है कि थाने के बाहर ही चाची-भतीजे ने एक दूसरे के गले में माला डाली है। इससे अधिक जानकारी नहीं है। रे

0 Comments