श्री गौरीशंकर धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

जिला अधिकारी ने किया भगवान श्री गौरीशंकर के दर्शन 

सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लग गई। अर्धनारीश्वर भगवान का जलाभिषेक करने के लिए जल , फूल माला,धतूर, बिल्वपत्र , फूल आदि पूजन सामग्री लेकर लम्बी कतार में खड़े हो कर भगवान की आराधना करते देखे गए।

 । श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुजानगंज सहित अन्य थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। इस दौरान सुबह से ही क्षेत्राधिकार बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी भी मंदिर पर उपस्थित रहे । इस दौरान थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडे ने बताया कि श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास द्वार पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है साथ ही खोया पाया केंद्र बनाया गया है जिसमें समय-समय पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी व मेला क्षेत्र में बिछड़े हुए लोगों को मिलाने के उद्देश्य से समय-समय पर लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों से सूचित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की स्वच्छता की दृष्टि से सफाई कर्मियों की कई टीमें मंदिर परिसर में लगाई गई है। चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज सुनील पांडे ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से दो टीमों को मंदिर में लगाया गया है। दोपहर में जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र सिंह मंदिर पर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गौरी शंकर जी का दर्शन-पूजन किए साथ ही अन्य सभी आवश्यक चीजों का निरीक्षण भी किए। इस दौरान थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, सफाई संघ अध्यक्ष बाबुलनाथ तिवारी, थाना अध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर, तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी मंदिर पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments