श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के चैनपुर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गिर कर घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार नगौली निवासी शिवम विश्वकर्मा (22) पुत्र प्रेम लाल विश्वकर्मा अपने घर नगौली मुंगरा बादशाहपुर रोड से बाइक लेकर आ रहा था तभी मुंगरा बादशाहपुर के ही तरफ़ से आ रही पिकअप से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मोटर साईकिल में जा भिड़ा जिसे देख आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों को उठाया जिसमें शिवम को ज्यादा चोट आने पर लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया जहां डॉ देवेन्द्र कुमार पाल ने प्राथमिक उपचार कर युवक गम्भीर चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया तब तक शिवम के परिवार वालों को सूचना दे दी गई थी और परिवार के सदस्य अस्पताल पर पहुंचे और जिला चिकित्सालय शिवम के साथ गए वहीं पर पिकअप सवार और सामने से आ रही मोटर साइकिल पर सवार युवक ज्यादा चोट न आने के कारण निकल गए।

0 Comments