सुजानगंज में धूम-धाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव


श्री अवध डाटकाम 9839627223

 बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्ध 

सुजानगंज/ जौनपुर:-क्षेत्र के के.एफ. डब्लू. मां गायत्री स्कूल अरुआं के परिसर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती बंदना,दहेज गीत, एकांकी,लघु नाटक, मोबाइल से बच्चों को होने हानि पर लघु एकांकी, और नशा पर नाटक करके बच्चों ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू ने अपने संबोधन में बताया कि इसी विद्यालय की छाव में जब पढ़-लिखकर  हमारे बच्चे जब यहां से जाकर भारत के कोने-कोने में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देते हैं तो इसी विद्यालय के उन शिक्षकों और उन माता-पिता को बहुत ही सुकून मिलता है। माता-पिता और गुरुजनों के किए गए परिश्रम का मूल्यांकन सभी करते हैं। ऐसे माता-पिता और गुरुजनों को मै हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आगे बताया कि इस विद्यालय के सहयोग के लिए मै हमेशा खड़ा रहूंगा।

विशिष्ट अतिथि डा० सुभाष चंद्र पाण्डेय सम्पादक दि ग्राम टुडे अखबार ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को ओतप्रोत कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कभी नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए, अपने जीवन के लक्ष्य को पाना है तो सकारात्मक सोच रखनी होगी। नियमित पढ़ने वाले बच्चों को ही सफलता मिलती है।

विशिष्ट अतिथि संजय अस्थाना जिला अध्यक्ष, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जौनपुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से बच्चों के अंदर जागृत   भावनाओं का विकास होता है। और शिक्षको द्वारा पूरे वर्ष की तैयारी का एक मूल्यांकन हो जाता है। सभी विद्यालयो में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम होना चाहिए इससे बच्चों को एक मंच के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम कराने के लिए विद्यालय परिवार की जमकर सराहना किया।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि  समय में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हमारी बहनें और माताओ को लगातार आत्म निर्भर बनाते हुए उन्हें महिला शक्तीकरण के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। और आगे बताया कि मै सुजानगंज थानाध्यक्ष के रूप में पूरे क्षेत्र की सेवा में हमारी पुलिस टीम काम कर रही है। मेरे निगाह में अपराधियो के लिए  कोई  जगह नहीं। और सज्जन व्यक्तियों के सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।आप सभी की सेवा में पुलिस हमेशा तत्पर है।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि मनुश्री भारतीय शिक्षा बोर्ड समन्यवक वाराणसी, रामशरण ओझा (पूर्व वन क्षेत्राधिकारी), दिनेश कुमार मिश्र (मुन्ना) विनय कुमार त्रिपाठी,ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया।

विद्यालय के संस्थापक रमाकांत उपाध्याय प्रबंधक श्याम शंकर/प्रेमशंकर उपाध्याय के द्वारा सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर  माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सहित प्रबंधक/विद्यालय संचालक और सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं और अभिभावक बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments