बदलापुर में ट्रक की टक्कर से पलटी कैश वैन, रूपया सुरक्षित


श्री अवध डाटकाम 9839627223

जौनपुर :- जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक बडा हादसा हुआ जिसमें रुपयों से भरी एक कैश वैन अज्ञात ट्रक की टक्कर से सडक पर पलट गई। कैश वैन में सवार चालक सहित सभी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

  मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी से एक कैश वैन सेंट्रल बैंक की सुइथाकला शाखा के लिए नकदी लेकर जा रही थी। वैन को चालक अमित कुमार सिंह चला रहे थे। सरोखनपुर फोरलेन पर पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कैश वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कैश वैन को कब्जे में लिया और उसे थाने भेजवाया। 

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैश पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments