अब बाजार में मिलेगी सल्फर कोटेड यूरिया, वजन भी होगा कम

 

श्री अवध डाटकाम से 9839627223

किसानों द्वारा अपने फसल पर यूरिया के अधिक प्रयोग को कम करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने नया शासनादेश जारी किया है जिसके तहत अब बाजार में मिलने वाली यूरिया की बोरी का वजन 45 किलोग्राम से घटाकर 40 किलोग्राम किया जाएगा। इस यूरिया के घटक में भी परिवर्तन किया गया है। नई यूरिया सल्फर कोटेड यूरिया होगी। अब यूरिया में 37% नाइट्रोजन तथा 17% सल्फर की मात्रा होगी। इस यूरिया का बाजार मूल्य 254 प्रति 40 किलोग्राम होगा।


Post a Comment

0 Comments