श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
प्रयागराज :- जिले के थरवई थाना क्षेत्र में माधोपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर एक किशोरी का सिर काट शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने तथा मामले का खुलासा करने में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शव के पास एक मोबाईल भी मिला है।पुलिस के लगातार प्रयास से शव की पहचान हुई । उक्त शव पहचान गारा पुर नीबी निवासी पवन तिवारी की पुत्री सुहानी तिवारी के रूप मे हुई। काफी खोज बीन के बाद एक दूध फैक्ट्री के पास किशोरी का सर बरामद हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतिका के पिता पवन तिवारी बॉम्बे में रहते है सूचना मिलने पर वो घर के लिए रवाना हो गए। कुछ माह पहले सुहानी की मां का देहांत हो गया था। पवन तिवारी के तीन बेटियों एवं एक बेटे में सुहानी दूसरे नम्बर की थी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं आखिर सुहानी अपने घर से इतनी दूर कैसे आ गई। पास मिले मोबाइल से मामले का पर्दा उठ सकता हैं।

0 Comments