जौनपुर में मोबाइल चोरी करते हुए दो सिपाही सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

 


श्री अवध डाटकाम  9839627223

जौनपुर :- जिले के लाइन बाजार थाना उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दो सिपाही एक मोबाइल की दुकान से बेशकीमती मोबाइल चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जेसिस चौराहे पर स्थित एक मोबाइल शाप पर शनिवार दोपहर को आए और लगभग 20 मिनट तक मोबाइल देखते रहे इसके बाद वहां से चले गए। दुकानदार शिवम का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अपना पुराना मोबाइल आईफोन -13 प्रो रखकर दुकान से आईफोन -15 मैक्स चुरा लिया जिसकी कीमत 1 लाख 62 हजार है। चोरी का पता चलने पर दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें मोबाइल लेते हुए देखा गया।शिवम ने चोरी का वीडियो अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर भेजा गया जिसके बाद चोरी करने वाले दोनों सिपाहियों की पहचान हुई। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।शिवम उक्त वीडियो लेकर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव से मिला। एसपी सिटी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।




Post a Comment

0 Comments