मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने किया आत्महत्या

 


श्री अवध डाटकाम  9839627223

 मथुरा :-  जिले में एक परिवार के पांच लोगों के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है जहां तीन बच्चों सहित पति पत्नी का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव निवासी मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) प्रतिदिन की तरह दरवाजा बंद करके घर के अंदर हो गए। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो पांचों की लाशें पड़ी हुई थीं। शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments