गांव-गांव पहुंच रही आयुर्वेदिक सेवाएं, ‘आयुष आपके द्वार’ के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित


श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - अबू शहमा 

कैसरगंज /बहराइच :- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयुष आपके द्वार अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेंडी, विकासखंड कैसरगंज, जनपद बहराइच स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन डॉ. राजेश कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कुंडासर द्वारा किया गया। कार्यक्रम डॉ. सरोज शंकर राम, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बहराइच के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. विवेक रंजन (चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडासर), रूबी वर्मा (सीएचओ), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा संगिनी एवं एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। संगोष्ठी के दौरान डॉ. राजेश कुमार ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया कि नियमित साफ-सफाई और संतुलित आहार अपनाकर कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने आयुर्वेदिक जीवनशैली को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर भी जोर दिया।

ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचने से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग।

Post a Comment

0 Comments