सरायभोगी में हुई संकुल बैठक


श्री अवध डाटकाम 9839627223

 सुजानगंज/जौनपुर :- क्षेत्र के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र सरायभोगी सुजानगंज पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्र, अनुदेशकों की बैठक आहूत की गई। जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षण कार्य हेतु शासन के आदेशानुसार सभी नीतियों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने हेतु बैठक में निम्न एजेंडे पर बात हुई ।प्रेरक गतिविधियों ,नवाचार आधारित शिक्षण,लर्निंग आउटकम आधारित बेस्ट प्रैक्टिसेज शेयरिंग, एकेडमिक नियोजन ,परीक्षा पर चर्चा ,स्मार्ट क्लासेस ,आईसीटी लैब ,विज्ञान किट, गणित किट का प्रभावी उपयोग बच्चों के शिक्षण में कैसे हो ,पर विस्तृत चर्चा पर चर्चा की गई । शिक्षाविद् डॉ विनोद कुमार पाल ने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जाए,अंत में न्याय पंचायत समन्वयक अरविंद पाल द्वारा बैठक संसाधन बैठक की समापन की घोषणा की गई। शशिकांत जायसवाल राजेश यादव ने समस्त व्यवस्था की। फूल चन्द यादव ने अध्यक्षता किया। गोपाल सिंह, चन्द्र मणि चौबे, राजनाथ राकेश बिंद श्यामबहादुर , अनीता, फूला यादव, शेर बहादुर राजेन्द्र, सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षामित्र अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्य क्रम का संचालन अजय कृष्ण यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments