श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुर्वांचल विश्व विद्यालय के पास देवकली नहर के करीब पुलिस टीम और गो तस्करों की मुठभेड़ में एक गो तस्कर घायल हो गया जबकि दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा पुलिस टीम पुर्वांचल विश्व विद्यालय के पास संदिग्ध वाहनों की तलाश में जुटी हुई थी इसी बीच जरिया मुखबिर सूचना मिली कि पिकअप वाहन सवार दो संदिग्ध व्यक्ति जा रहें हैं। जैसे ही पिकअप पुर्वांचल विश्व विद्यालय के पास पहुंचा वहां पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए पीछा किया। उक्त नहर के पास पहुंचते ही पिकअप पुलिया से टकरा गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक गो तस्कर घायल हो गया जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा साथी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद सलमान पुत्र मेराज निवासी माहुल थाना अहिरौला, आजमगढ़ के रूप में हुई जबकि दूसरा साथी सोनू बलवंत बधेल पुत्र अशोक कुमार निवासी रामनगर थाना अखण्ड नगर, सुल्तानपुर बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की जामा तलाशी में उसके पास से एक तमंचा,एक कारतूस, एक खोखा तथा एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है।

0 Comments