फरार आरोपी के घर दफा 82, नोटिस चस्पा

 


श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-  स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के बेसर गांव निवासी फरार आरोपी राजू गौंड, श्यामू गौंड पुत्रगण रामभवन गौंड के घर दफा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू गौड़ एवं श्यामू गौंड पुत्र रामभवन गौड़ निवासी ग्राम बेसर थाना सुजानगंज काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिनके खिलाफ माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी की कार्रवाई पर सुजानगंज पुलिस ने यह कार्यवाही की है जिसमें उप निरीक्षक रामभवन यादव ने फरार आरोपी के घर पर एवं बाबूगंज बाजार तथा दीवानी न्यायालय के गेट पर नोटिस चस्पा किया।

Post a Comment

0 Comments