श्री अवध डाटकाम से 9839627223
जौनपुर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जारी आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है । महंगाई लगातार बढ़ रही है और रोज़मर्रा के ज़रूरत की चीज़ें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। डॉ सिंह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार को सब्सिडी और प्रत्यक्ष सहायता में इजाफा करना चाहिए, क्योंकि मौजूदा हालात में सरकार महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने में असफल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने गरीब लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है, जिससे आर्थिक असमानता और गहराती जा रही है। पूरी तरह दिशाहीन और आम जनता की उम्मीदों को तोड़ने वाला बजट है शिक्षा, चिकित्सा और रोज़गार जैसे बुनियादी विषयों पर सरकार ने जनता को पूरी तरह निराश किया है। मध्यम वर्ग और गरीबों को राहत देने के बजाय यह बजट सिर्फ चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने वाला 'पूंजीवादी बजट' है। जनता की समस्याओं से कटी हुई भाजपा सरकार का यह असली चेहरा है।

0 Comments