गांव महोत्सव में जादूगर मिस्टर इंडिया ने किया जादुई धमाल


श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने किया सम्मानित 

गोण्डा। जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय गांव महोत्सव में जादूगर मिस्टर इंडिया ने मनमोहक जादू कला प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। जादू क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम बनाने वाले इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर मिस्टर इंडिया ने समाज मे फैली कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने नशा उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या सड़क सुरक्षा सहित कई विषयों पर शानदार जादू प्रस्तुति किया। और आमजन को बुराईयों से बचने के प्रति जागरूक किया। कागज के टुकड़े को जलाकर काफी संख्या में नोट बना दिया। सच झूठ की पहचान कराई। जादू के माध्यम से द्रौपदी चीर हरण प्रसंग पर हैरतअंगेज जादू दिखाया, और साड़ियां बढाकर श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लज्जा बचाई थी। उसी प्रकार जादूगर ने साड़ियों का ढेर लगा दिया। जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गये। और दर्शकों की तालियों से सम्पूर्ण पंडाल गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments