सुजानगंज की सौम्या को टीडीपीजी कालेज में मिला गोल्ड मेडल

 


       श्री अवध डाटकाम  9839627223

जौनपुर :- जिले के सुजानगंज क्षेत्र की सौम्या सिंह को टीडीपीजी कालेज जौनपुर में संस्थापक दिवस समारोह में गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुजानगंज क्षेत्र सरायभोगी निवासी सौम्या सिंह पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह को शुक्रवार को टी. डी. पी जी कालेज में एम एस सी. एजी. में प्रथम स्थान पाने पर विद्यालय के संस्थापक दिवस समारोह में  गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर सौम्या सिंह के स्वजनों ने खुशी जताई साथ ही क्षेत्र के लोगों ने सौम्या सिंह द्वारा इस सम्मान को पाए जाने पर सौम्या सिंह की खूब सराहना किए। सौम्या सिंह शैलेन्द्र कुमार सिंह "बबलू" की भतीजी हैं।

Post a Comment

0 Comments