श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा :- बलरामपुर रोड पर इटियाथोक बाजार स्थित बाबागंज मोड़ के पास रविवार शाम एक ऐसा सड़क हादसा सामने आया जिसमें नशे में धुत बाइक चालक ने पैदल चल रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार को मामूली चोटें आईं।डायल 112 पुलिस ने बाइक सवार की पहचान रामदत्त पुत्र धनीराम, बसवरिया गोसेद्रपुर के रूप में की है और उसकी होंडा लीवों मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक इटियाथोक के जय गुरुदेव नगर स्थित आश्रम में आयोजित होली समारोह में आया था। बाबागंज मोड़ पर पैदल घूम रहा था तभी यह हादसा हो गया। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, स्थानीय लोगों ने उसके ससुराल वालों को सूचना दे दी है।

0 Comments