ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


    श्री अवध डाटकाम  9839627223

जौनपुर :-  जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अपने ससुराल में रह रहे एक युवक का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष कुमार सरोज (28) पुत्र स्व अच्छेलाल निवासी सीहीपुर थाना लाइन बाजार अपनी ससुराल बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में काफी दिनों से रह रहा था। संतोष कुमार सरोज की शादी लगभग सात-आठ वर्ष पहले सीमा से हुई थी। पत्नी के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी माता-पिता की इकलौती संतान थी। जिसके चलते वह अपने पिता के घर में ही रहने लगी। इसके चलते पति संतोष भी उसके साथ ही ससुराल में रहने लगा था।संतोष ने सुबह लगभग 7 बजे अपने छोटे भाई संदीप सरोज से फोन पर बात की और बताया कि खाना खाकर काम पर जा रहा हूं। सुबह करीब 9 बजे सीमा ने कमरे में पंखे के स्थान पर रस्सी के सहारे संतोष का लटकता हुआ शव देखकर चिल्लाने लगी।

 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी सबसे पहले उसकी पत्नी सीमा सरोज को हुई, जिन्होंने पति को इस हालत में देखा। उन्होंने पुलिस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। 

  मृतक के भाई संदीप सरोज ने बताया कि उनके भाई ने सुबह सात बजे सामान्य और हंसी-मजाक के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि अभी खाना बन रहा है, खाना खाकर काम पर जाएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बाद उनके आत्महत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस  ने बताया कि   शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जौनपुर भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी सीमा सरोज की तहरीर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments