रिपोर्ट - विरेन्द्र कुमार बिन्दु
थरवई। थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में 20 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पैगंबरपुर गांव निवासी सोनू यादव पुत्र चंद्रशेखर का दूसरे पक्ष के शिव मूरत, यादव राम मूरत यादव आदि से जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दोनों एक ही परिवार के हैं कछार में पांच बीघे जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है रविवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।
मारपीट में सोनू यादव को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दूसरे पक्ष के शिव मूरत और राम मूरत को भी मामूली चोटें आई हैं।घटना के संबंध में सोनू यादवके पिता चंद्रशेखर यादव की तहरीर पर पुलिस ने शिव मूरत, राम मूरत समेत 20 लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा थरवई पुलिस ने दर्ज किया है।

0 Comments