सूरापुर में पुलिस उपाधीक्षक ने सर्राफा व्यवसायियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक


       श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता 

सूरापुर /सुल्तानपुर :- स्थानीय बाजार के मुड़िला रोड स्थित सेफ्टी लाइफ सेंटर पर सर्राफा व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक पुलिस उपाधीक्षक कादीपुर विनय गौतम के साथ संपन्न हुई। बैठक में सर्राफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष पवन सोनी ने बताया कि हाल ही में सोने-चांदी के दामों में आई तेजी के चलते अराजक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त सतर्कता और सहयोग की अपेक्षा जताई। पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम ने सर्राफा व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने का आग्रह किया।बैठक से पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष पवन सोनी ने व्यवसायियों की ओर से पुलिस उपाधीक्षक को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय ने स्वागत पट्टिका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में महामंत्री शीलेश बरनवाल, उपाध्यक्ष ध्रुव सोनी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, संजीव बरनवाल, सुभाष सोनी, सुधीर बरनवाल, राम आसरे सोनी, श्रवण बरनवाल आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments