श्री अवध डाटकाम 9839627223
औरेया/ उत्तर प्रदेश :- जिले में बुधवार की रात अनियंत्रित होकर एक कार के गंग नहर में गिरने से कार सवार पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह नहर में कार का पहिया दिखाई देने के बाद हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र निवासी राजीव कुमार पोरवाल (60) अपनी पत्नी मधु गुप्ता (55) तथा बेटे शुभम (27) के साथ बुधवार को औरेया के दिबियापुर भवानीगंज निवासी अशोक पोरवाल के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को घर जा रहे थे रास्ते में तुरुकपुर गांव के पास शायद कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में पलट गई जिससे तीनों कार में कर रात भर पानी में डूबे रहे। सुबह जब ग्रामीण नहर पर गए तो कार का पहिया पानी के ऊपर देखकर पुलिस को सूचित किए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर कार बाहर निकाला। कार का दरबार लाक तथा इसलिए सीसा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला गया।
तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी लिए। मृतक राजीव कुमार पोरवाल डालडा और दाल के थोक व्यापारी बताएं जा रहें हैं। मृतक के मोबाइल सिम कार्ड के सहारे परिजनों को सूचित किया जहां घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

0 Comments