संस्कार युक्त शिक्षा समय की आवश्यकता - कृपा शंकर सिंह

 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :-- मानव जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है उससे कहीं अधिक संस्कार की आवश्यक है इसलिए संस्कार युक्त शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उक्त उद्गार भाजपा जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह एम एस स्कूल आफ चिल्ड्रेन वैली भगत सिंह चौराहा सखवट के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम को विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे एवं पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने संबोधित करते हुए विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा समसामयिक विषयों यथा जल ही जीवन है,बेटी बेटा एक समान, पर्यावरण संरक्षण वृक्षारोपण, सफाई सब के लिए आवश्यक और सब की जिम्मेदारी पर मन मोहक एकांकी के साथ-साथ अनेक राष्ट्रीय गीत, फागुनी गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डा विनय कुमार तिवारी,डा वारिस अली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह,डा विनय कुमार सिंह,राज कुमार पटेल, सुशील मिश्र आदि लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक मुरारी सिंह आभार प्रधानाचार्या माधुरी सिंह और संचालन श्रृष्टि सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments