श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोंडा :- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है दुकानों में चोरी करने के बाद उसमें आग लगाने का भी आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के खरिहा चौराहे के रहने वाले अजीब पुत्र अजमत व अमजद पुत्र वाजिद ने इटियाथोक पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर यह बताया है कि वो चौराहे पर छप्पर के नीचे ढाबली में पान की दुकान चलाते हैं जिनमें दिनांक 31,1,2026 की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात लोगों द्वारा दुकान में रखा सामान व हजारों की नगदी चुरा लेने के बाद दोनों दुकानों को आग के हवाले कर दिया। हल्ला गुहार पर आप पास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद विकराल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था। इस सम्बन्ध में जब इटियाथोक पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो सम्पर्क नहीं हो सका।

0 Comments