श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी डा किरन पाण्डेय के दिशा निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय श्रुति लेख और स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे ग्यारह प्राइमरी लेबल तथा ग्यारह बच्चे जुनियर लेबल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा ए आर पी मनोज सिंह, अरुण द्विवेदी, सुनील पाण्डेय के देख रख में सम्पन्न कराई गई।प्राइमरी लेबल में पदमपुर की बबली तथा जुनियर लेबल में जुनियर हाईस्कूल सरायभोगी के दिव्यांश जायसवाल ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी डा किरन पाण्डेय तथा ए आर पी मनोज सिंह द्वारा बच्चों को मेडल, ड्राइंग सेट प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार पाल डॉ विद्यासागर त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी सुनील पाण्डेय, अजय सिंह राजीव मणि, शशांक मणि त्रिपाठी, सतीश तिवारी अरविन्द पाल चन्द्र मणि, दिनेश सिंह समस्त संकुल शिक्षक, बी आर सी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments