सुजानगंज/ जौनपुर :- युवा देश का भविष्य होता है जिस देश का युवा जितना मेहनती और मजबूत होता है वह देश उतना ही मजबूत होता है। उक्त बातें क्षेत्र के ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज सुजानगंज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुजानगंज द्वारा युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज जी ने कहा। मुख्य वक्ता ने एक लाइन "जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है" से अपने सम्बोधन को शुरू करते हुए उपस्थित युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को अपना प्रेरणास्रोत मानकर उन्हीं की ही तरह अपनी पूर्ण शिक्षा ग्रहण कर उस शिक्षा को राष्ट्र के निर्माण में लगाए और अपने ज्ञान को देश की सेवा में समर्पित करें। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनय त्रिपाठी विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती ने किया। कार्यक्रम का संचालन खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे ने किया। कार्यक्रम में श्याम शंकर पाण्डेय, शिवम सिंह, अंकुश तिवारी, अतुल तिवारी, संगम जी, धीरज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments