सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पंडिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 32 वां स्थापना दिवस

 


श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - विरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज/ थरवई। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पंडिला में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 32 वां स्थापना दिवस रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों एवं कार्मिकों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता की।स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। डीआईजी ग्रुप केंद्र धीरज कुमार ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया। इसके उपरांत क्वार्टर गार्ड पर नए ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।मुख्य समारोह की अध्यक्षता डीआईजी ग्रुप केंद्र धीरज कुमार ने की। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का प्रत्येक जवान निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ देश सेवा में जुटा है।इस अवसर पर डीआईजी मेडिकल डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. बी.सी. यादव, उप कमांडेंट राकेश त्रिपाठी, उप कमांडेंट के.के. झा, सहायक कमांडेंट अविनाश राय, शैलेश कुमार सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, समय जैन, प्रवेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जवान एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments