रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह
बरईपार /जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राजपति यादव 78 वर्ष का गुरुवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया । निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार स्व राजपति यादव सर्वोदय इंटर कालेज शाहपुर, सिकरारा में अध्यापक के रूप में शैक्षणिक कार्य शुरू किए और प्रधानाचार्य से सेवानिवृत्त हुए। आपने अपने दायित्वों का निर्वाहन बहुत ही ईमानदारी,कर्तव्य निष्ठा पूर्वक किया । स्व यादव के आदर्शो पर चलकर उनके छोटे पुत्र सुनील यादव फौजी से रिटायर्ड के बाद गांव के लोग प्रधान पद पर चुना।स्व यादव के अंतिम दर्शन के लिए सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित होकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके अंतिम विदाई दी ।

0 Comments