जौनपुर की बेटी ने सूरत यूनिवर्सिटी में किया टाप, क्षेत्र का बढ़ाया मान

 


जौनपुर :- जिले की बिटिया ने सूरत की धरती पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र के इटहा गांव निवासी कीर्ति पाठक पुत्री अखिलेश पाठक सूरत के विनीता विश्राम महिला यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल वर्ष की परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करके पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि अखिलेश पाठक सूरत में रह कर व्यवसाय करते हैं तथा बिटिया की पढ़ाई वहीं से चल रही है। कीर्ति पाठक वर्तमान समय में एमबीए की छात्रा है। कीर्ति की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। श्री अवध डाटकाम से दूरभाष पर बातचीत के दौरान कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।

Post a Comment

0 Comments