प्रमुख सचिव ने एसडीएम को दिया निर्देश,विस्थापन में शासन की गाइड लाइन का हो पालन

 


रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल

बहराइच :-  प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने भरथापुर के विस्थापित परिवारों के लिए ग्राम पंचायत सेमरहना में चिन्हित स्थल, सेमरहना में निर्मित अन्नपूर्ण भवन व गौशाला, परवानी गौढ़ी में स्थापित टी.एल.आर. प्लान्ट तथा तहसील नानपारा अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए सड़क के चौड़ीकरण कार्य का जायज़ा लिया। सेमरहना में विस्थापित परिवारों के लिए चिन्हित स्थान के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने एसडीएम मिहींपुरवा राम दयाल, तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार व बीडीओ मिहींपुरवा विनोद यादव को निर्देश दिया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ऐसे बन्दोबस्त सुनिश्चित किये जायें कि विस्थापित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

सेमरहना गौशाला के निरीक्षण के दौरान ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं पर प्रमुख सचिव श्री प्रसाद संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय को निर्देश दिया कि कुछ अतिरिक्त स्थानों पर अलाव जलवा दिये जायें। यहां पर स्थापित 05 किलोवाट के गोबर गैस प्लान्ट के क्रियाशील होने तथा उससे उत्पादित ऊर्जा के माध्यम से चारा कटिंग मशीन व अन्य उपकरण संचालित होने पर प्रमुख सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बड़ीे उम्र के नर पशुओं का बधियाकरण करा दिया जाये ताकि पशुओं के बीच संघर्ष में छोटे पशु घायल न होने पायें। गौशाला के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने सीडीओ के साथ 14 केयर टेकरों को कम्बल का वितरण भी किया। उल्लेखनीय है जनपद के 02 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिन देर शाम प्रमुख सचिव ने विकास खण्ड तेजवापुर के उ.प्रा.वि. बेड़नापुर परिसर में रू. 17.43 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोज़िट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा 12) का भी निरीक्षण किया।

Post a Comment

0 Comments