रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत बाबा आस भैरव का धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव किया गया। अन्नकूट महोत्सव में बाबा आस भैरव को छप्पन भोग लगाया गया। आस भैरव के पुजारी पवन गोस्वामी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में बाबा को प्रत्येक वर्ष 56 भोग लगाया जाता है 56 भोग में तरह-तरह के व्यंजन होते हैं। अन्नकूट महोत्सव के दिन भजन कीर्तन भी किया जाता है। बाबा आज भैरव की महिमा ऐसी है कि यहां दर्शन करने वाले प्रत्येक दर्शनार्थियों का आस पूरा होता है। अन्नकूट महोत्सव में मुख्य रूप से पवन गोस्वामी,सूरज गोस्वामी,राहुल विश्वकर्मा, प्रदीप गोस्वामी,दिलीप गोस्वामी, राकेश, सोनू सेठ, संजय सेठ, कुबेर सेठ, अनिल जायसवाल,बृजेश जैसवाल,चौक क्षेत्र के सैकड़ो व्यापारीयों ने बाबा आस भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही बाबा विश्वनाथ के धाम में दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियों ने भी बाबा आस भैरव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया सुरक्षा की दृष्टि से चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा के साथ पुलिस बल मौजूद रही।

0 Comments