सिंगरामऊ/जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हाईवे पर अनियंत्रित होकर एक कार खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा साढ़ापुर गांव के पास फोरलेन हाइवे पर हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुन्तजर ने बताया कि मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के नवाबगंज निवासी 45 वर्षीय नसीरुद्दीन सिद्दकी पुत्र सलरूद्दीन के रूप में हुई है। वह अपने साथी वसीम अहमद के साथ ऑल्टो कार से जौनपुर जा रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा

0 Comments