महराजगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के एक गांव में एक साथ दो होनहार बच्चों के भारतीय सेना में चयन होने से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। दोनों बच्चे सामान्य परिवार से हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा फत्तूपुर निवासी जीप ड्राईवर पिंटू शर्मा के पुत्र पवन शर्मा तथा जय प्रकाश सिंह उर्फ कल्लू के पुत्र उत्कर्ष सिंह का चयन भारतीय सेना में हुआ। जिससे गांव व क्षेत्र के लोगों ने सफल बच्चों के माता पिता को दिया बधाई। उक्त बच्चों ने बताया कि पूर्व से ही भारतीय सेना में उनकी रुचि थी। जिसके चलते दोनों बच्चों ने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल कर माता पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया। बता दे कि पवन शर्मा एन सी सी (NCC) की पढ़ाई व तैयारी ट्रेनिंग कर चुका था परन्तु उत्कर्ष सिंह ने बिना एन सी सी (NCC) के ही अपने अच्छी शिक्षा व फिजिकल के बल पर कामयाबी हासिल की । जिससे गांव के लोगों में इनकी सफल कामयाबी की चर्चाएं बनी है ।

0 Comments