महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप



बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है, इसके बावजूद पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मृतका रुबीना की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व मसूद आलम उर्फ बाबू, पुत्र मंसूर आलम, निवासी सासलमपुर, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को ससुराल में लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था ससुरालियों द्वारा,तथा मारपीट की जाती रही और अंततः उसे घर से भी निकाल दिया गया।6 जनवरी 2026 को मायके पक्ष को सूचना मिली, जिसके बाद वे ससुराल पहुंचे तो महिला का शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इसके बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आखिर क्यों मेहरबान दिख रही आरोपियों पर पुलिस आख़िर किस कारणसे मामले को दबाया जा रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस उन पर तहरीर बदलने और मामले को आत्महत्या बताने का दबाव बना रही है। मृतका के भाई ने वीडियो के माध्यम से बताया कि वे थानों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं, लेकिन अभी तक एफ आई आर तक दर्ज नहीं की गई।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments