नेकी की दीवार के तत्वावधान में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन


कैसरगंज / बहराइच :-- जरवल  नेकी की दीवार के तत्वावधान में अजीमुद्दीन अज़्जी के आवास पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हजारों जरूरतमंदों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सुल्तान अहमद, बिलाल अहमद, अब्बन कुरैशी, मन्नान अहमद, सब्बू नेता, मुईश अहमद उर्फ जुम्मन, लाइक अहमद, बब्लू भाई, इसरार अहमद, सुफियान हाफिज जी, मंसूर, नाज़िर खान, करन यादव, जुनैद अहमद, रमजान अली, सायमा खातून और नूरी अंसारी उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

Post a Comment

0 Comments